सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विवि महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को आठ मैच खेले गए। 6 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 16 विवि से टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव व विवि के खेल निदेशक डा. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि दूसरे दिन अधिकतर मैचों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता का पांचवां मैच जैन विवि बैंगलोर की टीम व बरधवान विवि के बीच खेला गया। हाफ टाइम तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जैन विवि ने बरधवान विवि पर 39-30 के अंक से बढ़त बना रखी थी। हॉफ टाइम के बाद जैन विवि की टीम ने बरधवान विवि को 78-44 के अंक से एकतरफा मात दी। जैन विवि की टीम की तरफ से पी. नाथुराई ने 22 व लेखना ने 11 प्वाइंट बनाए। जबकि बरधवान विवि की तरफ से प्रमिया 32 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, प्रीति शाह ने 8 प्वाइंट बनाए।
प्रतियोगिता का छठा मैच एसबीपी विवि पुणे व पंजाब विवि चंडीगढ़ के बीच खेला गया। हॉफ टाइम तक एसबीपी विवि पुणे की टीम ने पंजाब विवि पर 35-31 के अंक से बढ़त बना ली थी। इसके बाद एसबीपी विवि की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब विवि को 75-69 के अंक से हरा दिया। पंजाब विवि चंडीगढ़ की तरफ से शबनम ने 22, लिजा ने 18 व साक्षी ने 11 प्वाइंट बनाए। एसबीपी विवि की तरफ से श्रुति 39 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, जबकि रूपाली व श्रेया ने 13-13 प्वाइंट बनाए।
प्रतियोगिता का सातवां मैच एसआरएम विवि चेन्नई व कोलकता विवि के बीच खेला गया। हाफ टाइम में एसआरएम विवि की टीम ने कोलकता विवि पर 48-34 के अंक से बढ़त बना रखी थी। मैच के समापन पर एसआरएम विवि चेन्नई की टीम ने कोलकता विवि को 80-62 के अंक से पराजित किया। एसआरएम विवि की तरफ से एम.शीनू 26 व आर.बाह्वद हारानी ने 20 प्वाइंट बनाए। कोलकता विवि की तरफ से पुलामी 32 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, जबकि मेघा सिंह ने 15 प्वाइंट बनाए।
प्रतियोगिता का आठवां मैच जामिया मिलिया इस्लामिया विवि दिल्ली व मुंबई विवि के बीच खेला गया। हॉफ टाइम तक मुंबई विवि की टीम ने जामिया मिलिया इस्लामिया विवि की टीम पर 32-31 के अंक से बढ़त बना रखी थी। जामिया मिलिया इस्लामिया विवि ने कड़े मुकाबले में मुंबई विवि को 59-54 के अंक से पराजित किया। जामिया मिलिया इस्लामिया विवि की तरफ से शालू 25 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, जबकि कृतिका ने 10 प्वाइंट बनाए। मुंबई विवि की तरफ से अनशािका ने 24 व साक्षी ने 16 प्वाइंट बनाए।
प्रतियोगिता का नौवां मैच जीएनडीयू अमृतसर व बरधवान विवि के बीच खेला गया। यह मैच एक तरफा रहा। हॉफ टाइम तक जीएनडीयू अमृतसर ने बरधवान विवि पर 34-05 से बढ़त बना रखी थी। मैच की समाप्ति पर जीएनडीयू ने बरधवान विवि को 57-21 के अंक से हराया। जीएनडीयू अमृतसर की तरफ से प्रियंका 20 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, जबकि स्मृति ने 10 प्वाइंट बनाए। बरधवान विवि की तरफ से परमिता ने 9 व सिंजनी ने 4 प्वाइंट बनाए।
प्रतियोगिता का 10वां मैच हिंदुस्तान विवि चेन्नई व पंजाब विवि चंडीगढ़ के बीच खेला गया। यह मैच भी एकतरफा रहा। हॉफ टाइम तक हिंदुस्तान विवि ने पंजाब विवि पर 43-15 के अंक से बढ़त बना रखी थी। मैच के समापन पर हिंदुस्तान विवि की टीम ने पंजाब विवि को 70-36 के अंक से पराजित किया। हिंदुस्तान विवि की तरफ से राजेश्वरी 20 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, जबकि प्रियंका ने 12 प्वाइंट बनाए। पंजाब विवि चंडीगढ़ की तरफ से साक्षी ने 16 व शबनम ने 12 प्वाइंट बनाए।
प्रतियोगिता का अगला मैच एलएनआईपी ग्वालियर व एसआरएम विवि चेन्नई के बीच खेला गया। हॉफ टाइम तक एलएनआईपी ग्वालियर ने एसआरएम विवि की टीम पर 42-30 के अंक से बढ़त बना रखी थी। मैच की समाप्ति पर एलएनआईपी ने एसआरएम विवि को 93-65 के अंक से हराया। एलएनआईपी की तरफ से निमा डोमा 25 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, जबकि रिंचन डोमा ने 24 प्वाइंट बनाए। एसआरएम विवि की तरफ से एमजी शिनू ने 18 व आर. नंदिनी ने 17 प्वाइंट बनाए।
इसी तरह एमजीकेवी वाराणसी व मुंबई विवि के बीच खेला गया मैच भी एकतरफा रहा। हॉफ टाइम तक एमजीकेवी वाराणसी ने मुंबई विवि की टीम पर 35-22 के अंक से बढ़त बना रखी थी। मैच के समापन पर एमजीकेवी वाराणसी ने मुंबई विवि की टीम को 55-47 से पराजित किया। एमजीकेवी की तरफ से पूजा यादव 17 प्वाइंट बनाकर टॉप स्कोरर रही, जबकि श्रुति ने 13 प्वाइंट बनाए। मुंबई विवि की तरफ से अंशिका ने 16 व औरिया एम ने 13 प्वाइंट बनाए। मैच से पहले प्रो. रेखा व प्रो. सुखदीप सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय किया। इस दौरान सक्षम हुड्डा, जतिन हुड्डा, डिंपी राठी, अंशुमन आदि उपस्थित रहे।