फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी लीग का आगाज, ईगल्स ने बुल्स को 4-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र हॉकी मैदान पर रविवार को महिला हॉकी सीरीज-22 का आगाज किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे सांसद रमेश कौशिक ने सीरीज का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता पवित्र कुमार रहे। उद्घाटन मैच बुल्स और ईगल्स टीम के बीच खेला गया। जिसमें ईगल्स टीम ने बुल्स टीम को 4-2 से हराया। ईगल्स की तरफ से मनीषा व रिया ने एक-एक व साक्षी राणा ने 2 गोल किए। बुल्स की तरफ से एकता कौशिक व रितिका मान ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सांसद रमेश कौशिक ने हॉकी अकादमी को खिलाड़ियों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही अकादमी में जिम की स्थापना व मैदान के रंग-रोगन करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में भी हर संभव सहायता का भरोसा जताया। इस दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पवित्र कुमार ने 1 लाख रुपये अकादमी के खिलाड़ियों के लिए दिए। हॉकी हरियाणा के प्रेस समन्वयक अरविंद कुमार ने बताया कि यह लीग का छठा संस्करण है। अकादमी के खिलाड़ियों को 4 टीमों में बांटा गया है। प्रत्येक टीम हर टीम के साथ 2 बार मैच खेलेगी। मुकाबले को लेकर सभी खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है।
इस दौरान द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच, पूर्व एईओ प्रेम सिंह दहिया, हॉकी हरियाणा के पूर्व सचिव सुनील मलिक, पूर्व प्रशिक्षक साई एनके गौतम, कुलदीप सिवाच, अनिल डबास, अरविंद कुमार, श्रवण कुमार, अनिल धीमान, नरेंद्र लोहट, राकेश गौड़, प्रेम कुमार, सुरेश आंतिल, राजेश दहिया, नरेश आंतिल, अजित आंतिल, रमेश, परवीन, कृषि वैज्ञानिक संदीप आंतिल, कृष्ण व जितेंद्र सहित अकादमी के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें