फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की देखभाल के साथ रोजगार कर दोहरी भूमिका निभा रहीं महिलाएं : कौशिक

Sun, 28 Sep 2025 07:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के गांव अटेरना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अति​थि वरिष्ठ भाजपा नेता माई
विज्ञापन
सोनीपत। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड ऑफ इंडिया व हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से शनिवार को गांव अटेरना में महिला वित्तीय जागरूकता व सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि माई राम कौशिक ने कहा कि आज महिलाएं घर की देखभाल के साथ रोजगार भी कर रही हैं। वह दोहरी जिम्मेदारी निभार रही हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष अजय कुमार ने महिलाओं के वित्तीय सशक्तीकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सहकारिता की भूमिका पर जोर दिया।
डाॅ. जयपाल जिंदल ने महिलाओं को वित्तीय छल-कपट से सावधान रहने की सलाह दी। ब्लॉक इंचार्ज निशा रानी ने महिलाओं को हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि रविंद्र कुमार, मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष अजय कुमार व डाॅ. जयपाल जिंदल शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें