फोटो 14- सोनीपत के जिंदल ग्लोबल सिटी में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद इनर व्हील क्लब स्वर्
सोनीपत। इनरव्हील क्लब स्वर्ण की ओर से जिंदल ग्लोबल सिटी में प्रेमा शर्मा के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर फूलों की होली खेली। समारोह में सभी से होली पर्व पर पानी बचाने का आह्वान किया गया।
प्रेमा ने श्रीकृष्ण, बिंदू शर्मा ने राधा व अर्चना ने सखी बनकर होली के गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। अधिवक्ता रक्षा व रिचा ने सभी का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में प्रधान नीतू दहिया, उप प्रधान ऊषा भंडारी, मंजू छिक्कारा, निर्मला शर्मा, सुमन खन्ना, स्नेहलता, सुमन लता, अल्पना, पूर्व प्राचार्य संतोष राठी, इंदू राठी, इंदिरा भौरिया, पुष्पा, सीमा मक्कड़, सुनीला, अनीता, निर्मल व रोशनी मौजूद रही।