उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार वह सोनीपत दवाई लेने के लिए पति के साथ आई थी।
पति नमाज अदा करने गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका जबरदस्ती अपहरण कर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर कई दिनों तक पूर्व पति समेत पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूपी की रहने वाले एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 जून को वह पति के साथ सोनीपत दवाई लेेने आई थी। वे लोग वापस जाने के लिए बस स्टैंड पर थे।
इसी दौरान नमाज का वक्त हो गया और उसका पति नमाज अदा करने चला गया। महिला ने बताया कि इसी दौरान उसके पड़ोस के गांव में रहने वाले मुशर्रफ, जमशेद और 2 अन्य सहित एक महिला गाड़ी में उसके पास आए। आरोप है कि उन्होंने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया।
इसके बाद उसे पीने का पानी दिया। उसने पानी पिया तो वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको पूर्व पति बृजेंद्र निवासी चंदौली के घर पाया। पीड़िता का आरोप है कि बृजेंद्र ने अपने घर पर मुशर्रफ, जमशेद और 2 अन्य के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
16 जून को वह किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब हुई और अपने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद ही वे लोग सोनीपत पहुंचे। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मां ने दिया था खाना, दो बार ब्याही थी बिजेंद्र के साथ
शिकायकर्ता ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया है कि जब उसे कमरे में बंधक बनाया गया था तो बिजेंद्र की मां ही उसे खाना देती थी। बताया जा रहा है कि शिकायकर्ता ने बिजेंद्र से दो बार शादी की थी। सबसे पहले बिजेंद्र के साथ शादी करने के बाद उसने इमरान से शादी की। इसके बाद फिर से बिजेंद्र से शादी की, लेकिन दोबारा से इमरान से शादी कर ली।