सोनीपत। एसएस जैन सभा गुड़ मंडी में गुरु सेवक परिवार महिला मंडल की तरफ से मंगलवार को एक घंटे का नवकार महामंत्र जाप का किया गया। इस अवसर पर गुरु सेवक परिवार की प्रधान शशि जैन व महामंत्री उषा जैन ने सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिया।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव अरुण मुनि महाराज के सानिध्य में हर वर्ष की तरह इस साल भी अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को वर्षोतप का पारणा महोत्सव पंजाब के बठिंडा शहर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि परिवार सहित उसमें पहुंचे। अपना पारणा करें। इस अवसर पर रेखा, उर्मिल, सुशीला, राखी, शिल्पा, रमा, कमलेश, जगमती उपस्थित रहीं। संवाद