फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिलाओं और बच्चों ने किया होलिका पूजन, शाम को हुआ दहन

Mon, 02 Mar 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में गोहाना रोड पर होलिका पूजन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिलेभर में सोमवार को होली दहन किया गया। महिलाओं और बच्चों ने होली पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जिले में 800 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होली का त्योहार सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारी पुरानी परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही कई स्थानों पर महिलाएं थाली में रोली, चावल, फूल और गुड़ लेकर होलिका पूजन करने पहुंचीं। बच्चे गले में टॉफी, बिस्कुट, बेर व मेवे से बनी मालाएं पहने हुए थे। वेस्ट रामनगर, सेक्टर-23, गढ़ी घसीटा, गुड़ मंडी, राजेंद्र नगर, बड़ा बाजार, जटवाड़ा, महावीर काॅलोनी, नई अनाजमंडी, शिव नगर सहित अन्य स्थानों पर होलिका पूजन किया गया।
लोगों ने होलिका पर उपलों की मालाएं डालीं। उन्होंने होलिका के चारों ओर परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने अपनी मान्यता के अनुरूप मंदिरों में पहुंचकर अपनी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

दुल्हेंडी पर कल मचेगा धमाल

बुधवार को फाग उत्सव मनाया जाएगा। प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार देवर जहां भाभियों को रंग लगाएंगे वहीं भाभी भी उन पर कोरड़े बरसाएंगी। दुल्हेंडी को लेकर बच्चों, युवक-युवतियों, महिलाओं, बुजुर्गों में विशेष उत्साह है।

फोटो : सोनीपत में गोहाना रोड पर होलिका पूजन करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें