फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का इंतजार कर रही महिला और दो बेटियों की ट्रक से कुचलकर मौत, एक बेटी गंभीर

विज्ञापन
गांव खेवड़ा के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास वाहन का इंतजार कर रही महिला व उसके तीन बच्चों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला व उसकी दो बेटियों की मौत हो गई और तीसरी बेटी ही हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के परिजनों को हादसे से अवगत कराया गया है। उनके आने के बाद ही मामले की जांच मिल सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सीआरपीएफ कैंप के पास स्थित खेवड़ा कॉलोनी के निकट एक महिला तीन बेटियों के साथ वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच उत्तरप्रदेश की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पांच वर्षीय व चार साल की दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला व तीसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उनकी गंभीर हालात के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय महिला की भी मौत हो गई। एक 8 वर्षीय बेटी गंभीर हालत में पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच में महिला की पहचान मूलरूप से यूपी की रहने वाली पूनम के रूप में हुई है। पूनम फिलहाल दिल्ली के गांव बांकनेर में रह रही है। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलवाया है। उनके आने के बाद ही मामले का पता लग सकेगा।
मेरठ रोड पर लगा जाम
हादसे के बाद मेरठ रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
---
महिला का नाम पूनम है। वह अपने बच्चों के साथ खेवड़ा कॉलोनी में किसी रिश्तेदार से मिलने आई थी। वह उत्तर प्रदेश की निवासी है और दिल्ली के नरेला की बांकनेर में लंबे समय से रह रही थी। परिजनों की तलाश में इनके फोटो लेकर पुलिस टीम नरेला भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक मलिक, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें