फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-27 शहर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह एक विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। पांच महीने पहले पड़ोसन के माध्यम से उनकी मुलाकात सोन विकास उर्फ विक्की से हुई। आरोपी विकास उसके बेटे को बैडमिंटन खेलने के साथ मेलजोल शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं।
विकास ने बताया कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। उसका तलाक हो चुका है। आरोपी ने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। 17 अगस्त को आरोपी उसके घर पर आकर उसके साथ मारपीट की। वहीं उसके बेटे व पालतू कुत्ते को घुमाने की कहने लगा।
विज्ञापन

वहीं उसके साथ गलत काम करने की कहने लगा। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसे पुलिस से शिकायत करने की कही तो उनसे माफी मांगने लगा। पीड़िता ने बताया कि विकास का एक बेटा भी है। उसका कोई तलाक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वह उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें