सोनीपत। गोहाना क्षेत्र के गांव में महिला के साथ घर में घुसकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि वह रात को लघुशंका के लिए उठकर कमरे से बाहर निकली थी कि तभी घर में घुसे पड़ोसी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की व किसी को बताने पर मारने की धमकी दी और भाग गया।
पीड़िता ने गोहाना पुलिस के सामने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 8 दिसंबर की रात करीब सवा एक बजे वह अपने कमरे से बाहर बाथरूम के लिए निकली थी। इसी समय उनके पड़ोस का युवक वहां पहुंच गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, युवक ने उसका मुंह दबा लिया और उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण किया।
चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी सास मौके पर आ गई। सास को देखकर आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। उसके बाद वहां से भाग गया।