फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आर्टिफिशियल बालियां ट्रे में रखकर असली ले उड़ी महिला

Thu, 28 Mar 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मुख्य बाजार स्थित एक स्वर्णकार की दुकान में आई नकाबपोश महिला आभूषण दिखा रही कर्मी को चकमा देकर कानों की बालियां चुरा ले गई। इनका वजन पांच ग्राम से अधिक था। शक ना हो इसके लिए महिला ने आर्टिफिशियल बालियां ट्रे में रख दीं। जब मालिक को उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने सीसीटीवी को खंगाला। इसके बाद महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

शहरवासी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि उनकी मुख्य बाजार में आभूषण की दुकान है। जहां पर वह बुधवार को बैठे थे। दोपहर दो बजे एक महिला दुकान पर पहुंची और आभूषण दिखाने की बात कही। उनके पास काम करने वाली महिलाकर्मी ने ट्रे में रखकर आभूषण उसे दिखाए। इस दौरान महिला ने कानों की बालियों में से एक जोड़ी बालियां चोरी कर ली और उनकी जगह पर नकली बालियां रख दी। यह घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। महिला को कोई पहचान ना ले इसके लिए वह पहले से ही अपनी दुपट्टे से चेहरा ढक कर दुकान पर पहुंची थी। खरखौदा थाना पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें