फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा थाना में रोहतक की एक महिला ने दो लोगों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला रोहतक निवासी एक महिला ने थाना खरखौदा में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि श्याम व विक्की ने उनके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना खरखौदा की अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक रेखा ने पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। मुकदमे में नामजद एक आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी तर्कपुर सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें