फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर युवती से ठगे 6.84 लाख रुपये

Mon, 05 Jan 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ऑनलाइन गेमिंग और टास्क के नाम पर साइबर ठगों ने युवती से 6.84 लाख रुपये ठग लिए। सोनीपत की रहने वाली तनीषा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फर्जी वेबसाइट और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से उनसे रुपये ठगे गए।
विज्ञापन


तनीषा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रील देखी थी। उसमें गेम खेलने का लिंक दिया गया था। उस पर क्लिक करने के बाद उन्हें शुरुआत में मात्र 100 रुपये से गेम खेलने के लिए कहा गया।
शुरुआती दौर में उन्हें 270 रुपये वापस दिए गए। 500 रुपये डालने पर दो हजार रुपये दिए गए। इससे उनका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद उन्होंने एक हजार रुपये डाले तो ठगों ने उसे अधिक पैसे डालकर खेलने के लिए प्रेरित किया। हर बार दोगुनी रकम मिलने का लालच दिया।
विज्ञापन

नौ टास्क पूरे कराने के नाम पर ठगी

तनीषा ने बताया कि उनसे कहा गया कि 9 टास्क पूरे करने पर डबल रकम मिलेगी। टास्क पूरे करते-करते अलग-अलग खातों में उनसे लगातार रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस दौरान 1 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच कुल 18 ट्रांजेक्शन के जरिए उनकी जमा पूंजी निकलती चली गई। जब सभी टास्क पूरे हो गए और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने यह कहकर मना कर दिया कि आपका बैंक इतनी बड़ी रकम हैंडल नहीं कर सकता। इसके बाद उनसे 1.28 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा गया। ठगों ने धमकी दी कि राशि जमा नहीं की गई तो उसे एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा। पूरी रकम जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद कॉल काट दी गई। संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

1930 हेल्पलाइन पर शिकायत

धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें