सोनीपत। इंडियन कॉलोनी में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई और उनके पड़ोसी घायल हो गए। मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर के गांव दोनी निवासी आकाश ने बताया कि मलिक कॉलोनी में रहते हैं। उनके साथ पत्नी किरण (22) व दो बच्चे शैलेंद्र व अंश भी रहते हैं। उनकी पत्नी किरण व पड़ोसी संजय स्कूटी लेकर बड़वासनी गए थे। जब पत्नी किरण व पड़ोसी संजय इंडियन कॉलोनी में पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किरण की मौत हो गई और संजय घायल हुए हैं। संवाद
गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद
गौंहनिया तालाब के पास लगी भीड़ व मौजूद पुलिस । संवाद