फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 21 Nov 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला के उघरना गांव निवासी नीरज ने बताया कि वह बहालगढ़ की कत्था फैक्टरी में काम करते हैं। वह फैक्टरी की कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी छोटी देवी (22) बहालगढ़ की एक मेकअप का सामान बनाने वाली कंपनी में काम करती थीं। वह काम पर जा रहीं थीं।
विज्ञापन

जब वह फाैजी ढाबा के सामने सड़क पार कर रही थीं तो ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नीरज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला की मौत से उनके तीन व चार साल के दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें