फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंजाब विवि में हुई कुश्ती में आशु और साक्षी ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 21 Nov 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :33:  प्रशिक्षक कुलबीर राणा के साथ महिला पहलवान साक्षी और आशु। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। किसान परिवार की दो बेटियों ने पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में अभ्यास करने वाली पहलवान आशु और साक्षी की स्वर्णिम सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


रोहतक जिले के समचाना गांव की पहलवान आशु और झज्जर जिले के दादनपुर गांव की पहलवान साक्षी किसान परिवारों से संबंध रखती हैं। दोनों ने लगातार मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। साक्षी के पिता सुरेश बेटी को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं। वह रोजाना गांव समचाना से उनके लिए दूध लेकर अखाड़े तक आते हैं। उनकी यही तपस्या आज बेटी की सफलता की मजबूत नींव बनी है।

प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि 18-19 नवंबर को पंजाब विवि चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में आशु ने 55 किलो और साक्षी ने 62 किलो में सोना जीता है। इससे पहले दोनों पहलवानों ने हरियाणा महाकुंभ में सोना जीता था। दोनों पहलवानों को सीटीएम अनमोल चौधरी, जिला खेल अधिकारी मनोज यादव, द्रोणाचार्य अवाडी प्रशिक्षक राजसिंह छिक्कारा, अखाड़ा संचालक देवी सिंह, हिंद केसरी पहलवान युद्धवीर व प्रशिक्षक सीमा राणा और समीक्षा राणा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें