फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग में झुलसी महिला ने दम तोड़ा

Tue, 06 Jun 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बस स्टैंड के नजदीक स्थित धानकान बस्ती में गैस सिलिंडर लीक होने से एक घर में आग लगने से झुलसी महिला की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


धानकान बस्ती निवासी सुनील उर्फ सन्नी मेहरा फड़ी लगाकर कपड़े बेचते हैं। 3 मई को वह घर पर थे। उनके साथ उनकी पत्नी मंजू (30), बेटी सुदीक्षा (8) व बेटा कैरव (6) भी थे। सुबह अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। उसे बुझाने के प्रयास में दंपती झुलस गए। गैस के प्रभाव में आने से दोनों बच्चों की आंखों में जलन होने लगी थी। घर में आग फैल गई थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। झुलसे दंपती व बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सन्नी और मंजू का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल इलाज चल रहा था। मंजू को आईसीयू में रखा गया था। जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद परिजनों ने सोनीपत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे ने दो बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने पुष्टि की है कि महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें