फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चाकू और ईंट से हमला करने के मामले में महिला गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 08:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने चाकू और ईंट से चोट मारने के मामले में शहर की रहने वाली महिला रचना को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहल्ला कलां के जगदीश ने 3 मई को प्राथमिकी दी थी कि उनकी बहन सचदेवा बटन वाली गली में रहती हैं। उनकी बहन की उसी के किरायेदार रचना के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। जब वे अपने भाई अनिल के साथ उसे समझाने के लिए गए तो महिला ने बहन की भाभी पर चाकू से वार कर दिया। इससे उनका हाथ कट गया। जब उनके भाई अनिल आगे बढ़े तो महिला ने उनके सिर पर ईंट दे मारी। इससे अनिल से सिर में गहरी चोट आई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें