संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। दो सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत हो गई। मित्रां दे ढाबे के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा दिया गया है। बड़ी थाने की पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
दूसरे हादसे में मरने वाले 19 वर्षीय हरेंद्र के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। गांव भावर निवासी रमेश ने बताया कि 22 फरवरी को उनका बेटा हरेंद्र बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव के शराब ठेके के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई मंदीप ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद