फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला ने पति, सास और अन्य पर हमले का आरोप लगाया

Tue, 21 May 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बरोणा की महिला ने पति व सास के साथ एक अन्य पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। खरखौदा थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक महिला सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बरोणा निवासी पिंकी ने बताया कि एक साल से उनके पति उनसे व उनके बच्चों से अलग अपनी मां के साथ ही रहते हैं। उन्हें पता चला कि पंचायती तौर पर हुए फैसले में जो जमीन उन्हें मिली थी उस पर उसका पति जुताई करवा रहा है। ऐसे में वह खेत में पहुंची तो उनके पति ने उन्हें देखकर डंडे से हमला कर दिया, वहीं ट्रैक्टर चालक ने भी उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया जबकि उसकी सास ने गंडासी से हाथ पर हमला कर दिया। एक अन्य ने भी उसके पति का साथ देते हुए पिटाई की। साथ गई उनकी बेटी ने उसका बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें