फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला ने लगाया दुष्कर्म और बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 22 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महिला ने सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में फिजियोथेरेपिस्ट पर महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी का आरोप लगा है। फिजियोथेरेपी केंद्र में काम कर चुकी महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देर उसका कई बार यौन शोषण किया। जब उसने नौकरी छोड़ दी तो आरोपी ने घर आकर उनकी बेटी से छेड़खानी की। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है कि वह वर्ष 2022-23 में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के फिजियोथेरेपी केंद्र पर काम करती थी। 12 जनवरी, 2023 की शाम को जब वह घर जाने लगी तो संचालक राहुल ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पहले अश्लील हरकत की। फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया। बाद में धमकी दी कि किसी को बताया तो पति और बच्चों को मार देगा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा यौन शोषण किया। आरोपी ने अपने मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया। लगातार बढ़ते उत्पीड़न के कारण उसने सितंबर, 2023 में नौकरी छोड़ दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद फिजियोथेरेपिस्ट उनका पीछा करना और घर आना बंद नहीं किया। एक बार विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। वह खुद को पुलिस अधिकारियों का करीबी बताकर धमकाता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 अप्रैल की देर शाम को जब वह बाथरूम में थी तो राहुल उनकी बेटी के कमरे में घुस गया। बाहर आने पर उसने देखा कि वह अर्धनग्न हालत में था और उनकी बेटी रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें