खरखौदा। गांव सिसाना निवासी महिला ने कुछ महिलाओं पर घर में घुसकर उन पर व उनकी सास पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि हमलावरों से उन्हें साढ़े 19 लाख रुपये लेने हैं। पैसे मांगने पर हमला किया है।
गांव सिसाना निवासी प्रोमिला ने बताया कि वह अपने घर पर थी। इस दौरान रोहतक की महिला, अपनी भांजी सहित दो-तीन अन्य महिलाओं को लेकर उनके घर में आ घुसी। महिलाओं ने उनके व उनकी सास के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें थप्पड़ व मुक्के भी मारे। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा से अगर साढ़े 19 लाख रुपये मांगे तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। प्रोमिला का आरोप है कि आरोपी महिला घर से जाते समय दो मोबाइल, सोने की चेन व कान के बाले भी अपने साथ ले गई। शिकायत पर पुलिस ने पांच महिलाओं को नामजद किया है। प्राथमिक जांच में मारपीट की बात सामने आई है, आरोपियों की ओर से मोबाइल व जेवर लेकर जाने की बात अभी सामने नहीं आई है।