फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व कर्मी के पैन कार्ड को कंपनी खाते से जोड़कर लाखों के लेनदेन का आरोप

Mon, 21 Oct 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रगति नगर निवासी युवक ने गुरुग्राम की एक कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने उनके पेन कार्ड का दुरुपयोग कर कंपनी के बैंक खाते में लिंक कराने के बाद लाखों रुपये के लेनदेन किया। पीड़ित ने सीएम विंडो पर दी है। मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले को अब गुरुग्राम पुलिस को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


प्रगति नगर निवासी तरुण कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है कि उन्होंने सितंबर 2017 से जनवरी 2018 तक गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में नौकरी की थी। वह ईडीपी के पद पर थे। उन्होंने नौकरी के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड व फोटो सहित अन्य कागजात दिए थे। उनकी कंपनी का बैंक खाता सेक्टर 54 गुरुग्राम में है। उनको जानकारी दिए बिना उनका पैन नंबर कंपनी के बैंक खाते में लिंक करा दिया गया। उनके पैन कार्ड का गलत प्रयोग करते हुए वर्ष 2018 से 2020 तक उनके पेन कार्ड से लिंक बैंक खाते में काफी लेनदेन किया गया। जब आयकर विभाग का नोटिस मिला तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने बैंक में पूछताछ की तो बताया गया कि उनका पैन कार्ड करंट अकाउंट से लिंक था। बैंक डिटेल देने से मना कर दिया। सीएम विंडो पर शिकायत करने के बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें