गन्नौर। जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर नकदी निकालने गए ग्रामीण का डेबिट कार्ड बदलकर 19 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब ठगी का पता चला तो उसने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी।
गांव राजलूगढ़ी निवासी योगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 मई को जीटी रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से आठ हजार रुपये निकाले थे। इस दौरान वहां पर दो युवक खड़े थे। उन्होंने बातों में उलझा कर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और खाते से दो बार में 19 हजार रुपये निकाल लिए। बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की फुटेज खंगाली जा रही है।