फोटो 11: सोनीपत शहर में ड्रेन पर सफाई कराते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि ड्रेन नंबर 6 को कवर करने के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने की सभी तकनीकी बाधाएं दूर हो गई हैं। काम पूरा होने के बाद ड्रेन के दोनों तरफ सुंदरीकरण का कार्य होगा।
निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने हर शनिवार को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छ सोनीपत अभियान के तहत शनिवार को आदर्श नगर के आसपास सफाई करवाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि ड्रेन के दोनों तरफ खोदाई के कारण बने गड्ढों को जल्द ही भर दिया जाएगा।
उन्होंने ड्रेन के आसपास के दुकानदारों विशेषकर होटल मालिकों से अपील की कि ड्रेन पर गंदगी न डालें अन्यथा उसे कवर करवाने का क्या लाभ होगा। राजीव जैन ने बताया कि ड्रेन के दोनों तरफ मकानों का टूटा मलबा, गोबर, खराब हुआ पड़ा फर्नीचर आदि कचरे के रूप में डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं जिसमें नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। सफाई अभियान के दौरान मुरथल रोड, बस अड्डे, आई टी आई चौक के पास भी पुलों के आसपास कूड़े को उठवाया गया।