फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिवाली त्योहार आगमन से कलर-पेंट कारोबार पर चढ़ा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिस तरह से शहर का विकास हो रहा है उसी प्रकार यहां रंग-पेंट का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। इस व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों की माने तो शहर में रंग-पेंट का सालाना कारोबार 200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

समय के साथ इसमें भी बदलाव हुआ है। अब लोग सफेदी या चूने की जगह अपैक्स, प्लास्टिक पेंट व डिस्टेंपर आदि आधुनिक रंग-रोगन खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं ताकि लंबे समय तक दीवारें सुरक्षित रहें।
दिल्ली रोड के दुकानदार देवराज ने बताया कि दीपावली से पहले रंग-रोगन से घरों की सजावट करने का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। शहर का तेजी से विकास होने के कारण यहां सालभर मकान बनते रहते हैं। इसके चलते रंग-पेंट का कारोबार भी सालभर चलता रहता है।
विज्ञापन

दिवाली पर रंग-पेंट बाजार में बूम आने लगा है। त्योहार की वजह से पेंट-रंग की बिक्री भी खूब हो रही है। बता दें कि सुभाष राेड पर पेंट मार्केट भी है। दुकानदार विकास यादव ने बताया कि शहर में 130 से अधिक दुकानें रंग-पेंट की हैं।
विज्ञापन

खरीदारी करने आए कुमाल, विजेंद्र, अंकित व पंकज ने बताया कि दीपावली पर घर की सजावट में लगे हैं इसलिए खरीदारी करने आए हैं।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें