फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सांस्कृतिक उत्सव के विजेता विद्यार्थियों का किया सम्मान

Tue, 14 Jul 2026 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, गढ़ी घसीटा में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित छात्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, गढ़ी घसीटा में मंगलवार को विद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 के विजेता विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अतुल कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन दो वर्गों में किया गया। प्रथम वर्ग में कक्षा 5वीं से 8वीं और द्वितीय वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्सव के तहत लोक नृत्य (एकल), लोक नृत्य (समूह), संगीत (एकल) तथा स्किट (समूह) जैसी चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता व भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय प्रभारी रेखा रानी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें