फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संस्कार शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

Thu, 25 Jun 2026 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में संस्कार शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को सम्मानित करते भारत विकास
विज्ञापन
गन्नौर। भारत विकास परिषद गन्नौर शाखा की ओर से आयोजित बच्चों के नैतिक मूल्यों व कौशल विकास के लिए आयोजित तीन दिवसीय संस्कार शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शाखा अध्यक्ष संदीप सिंघल के नेतृत्व में आयोजित शिविर का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन

शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को परिषद की ओर से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश कौशिक ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, खेलकूद और योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बचकर समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर विकास भगवती, मनीष जैन, चारू चांदना, राजकुमार अग्रवाल व अंकित त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें