फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेल्फी अपलोड प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 50: सोनीपत लघु सचिवालय में सेल्फी अपलोड प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को नकद रा
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के दौरान स्वीप गतिविधि के तहत मतदान के दिन सेल्फी अपलोड प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अपने कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत बच्चों का चयन डिजिटल ड्राॅ के माध्यम से किया गया है। प्रतियोगिता में ब्राइट स्कॉलर स्कूल की छात्रा ख्वाहिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपायुक्त ने उन्हें दस हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। श्री राम कृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा शिवांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया, उन्हें उपायुक्त ने पांच हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया। तृतीय स्थान रहे विजय हाई स्कूल के छात्र मोक्ष चुघ को 2500 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें