फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटालाः हरियाणा पुलिस ने किंगपिन भूपेंद्र को फिर चार दिन के रिमांड पर लिया, होगी सख्त पूछताछ

Fri, 15 May 2020 10:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
खरखौदा के बाईपास स्थित भूपेंद्र के गोदाम से केस प्रापर्टी में जब्त शराब तस्करी के मामले में एसआईटी ने आरोपी भूपेंद्र का चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद उसे अदालत में पेश किया। इससे पहले उसकी निशानदेही पर 12 पेटी बिना मार्का की शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर फिर से चार दिन के रिमांड पर लिया है। भूपेंद्र की तस्करी की शराब को खरखौदा पुलिस ने 18 मार्च को पकड़ा था। जिसमें भूपेंद्र से मिलीभगत कर कम शराब पकड़ी दिखाई गई थी। अब इस मामले में पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

शराब तस्कर भूपेंद्र और पुलिस की मिलीभगत के एक अन्य मामले में भूपेंद्र को रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पहले भूपेंद्र नामजद नहीं था। उसने एसआईटी की पूछताछ में अपनी संलिप्तता कुबूल की है। एसआईटी जांच में सामने आया था कि 18 मार्च को सिसाना में एक ट्रक व एक सफारी गाड़ी से अवैध शराब पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


खरखौदा थाने के एएसआई जयपाल ने भूपेंद्र से मिलीभगत कर उस मामले में भूपेंद्र का नाम निकाल दिया था। केवल एक चालक को गिरफ्तार दिखाया था और केवल 1100 पेटी शराब बरामद दिखाई थी। जबकि बताया जा रहा है कि शराब करीब दो हजार पेटी थी। शराब की बाकी पेटियों को भूपेंद्र को दे दिया गया था। उसके गोदाम में सील करते समय भी एएसआई ने 151 पेटी शराब गायब कर दी थी।

अभी तक 151 पेटी शराब कम मिलने के आरोप में ही शराब के गबन में जयपाल नामजद था। अब एसआईटी के खुलासे के बाद पुलिस ने भूपेंद्र को इस मामले की एफआईआर में शामिल कर लिया है। एएसजे राहुल बिश्नोई की कोर्ट ने भूपेंद्र को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

जसबीर व जितेंद्र की तलाश में छापेमारी

एसआईटी मामले में फरार चल रहे तत्कालीन थाना प्रभारी जसबीर व भूपेंद्र के भाई जितेंद्र की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वीरवार शाम को रोहतक, झज्जर और दिल्ली में छापामारी की। भूपेंद्र से भी पूछताछ की जा रही है कि पुलिस की मिलीभगत से ट्रक से मिली बाकी शराब को उसने कहां पर बेचा था।

कोर्ट में पेशी से पहले थर्मल स्केनर से हुई पुलिस टीम व भूपेंद्र की जांच
कोर्ट में पेशी से पहले भूपेंद्र व पुलिस टीम की थर्मल स्केनर से जांच कराई गई। न्यायालय में दो दिन पहले दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को पेश किया गया था। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। न्यायालय में पेश करने से पहले ली गई उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

ऐसे में वीरवार को न्यायालय में सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। इसमें भूपेंद्र का तापमान सौ डिग्री से ज्यादा मिलने पर उसको बाहर ही रोक लिया गया। पुलिस की गाड़ी का एसी काम नहीं कर रहा था। भूपेंद्र को पानी पिलाया गया। करीब 20 मिनट के बाद उसका तापमान सामान्य होने पर ही न्यायालय में प्रवेश मिल सका।

पुलिस ने 12 पेटी बिना मार्का की शराब की बरामद
पुलिस ने भूपेंद्र से उसके ठिकाने पर 12 पेटी शराब और बरामद की है। उस शराब पर कोई मार्का तक नहीं है। उसके बाद पुलिस उसके बारे में जांच कर रही है। एसआईटी का कहना है कि इस संबंध में एक अन्य केस दर्ज किया जा सकता है। इससे पहले भी उसके ठिकानों से 166 पेटी बीयर बरामद की है।

जांच में सामने आ रहा है कि भूपेंद्र शराब की तस्करी सोनीपत ही नहीं दूसरे प्रदेशों तक में आसनी से करता था। इसमें पुलिस से उसकी मिलीभगत थी। वह पूछताछ में लगातार नए खुलासे कर रहा है। अब यह शराब की तस्करी और गबन का मामला सामने आया है। भूपेंद्र को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। जसबीर व जितेंद्र की तलाश भी लगातार जारी है।
- जितेंद्र सिंह, एसआईटी प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें