फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 11 किमी की रफ्तरा से चली हवा, अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम 2 डिग्री गिरा

Mon, 05 Jan 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :35: सोनीपत में ठंड के बीच नेशनल हाईवे पर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे जिसकी वजह से सूर्य की किरणें धरती पर नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में ठंड और अधिक बढ़ गई है। दिनभर चली सर्द हवा और धूप के अभाव में लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के सरगथल केंद्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक दिन पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने शीतलहर जैसा अहसास कराया।
ठंड बढ़ने की वजह से बाजारों और चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर हाथ सेंकते हुए लोग नजर आए। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले और भारी ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे। गर्म कपड़ों और हीटर की मांग में भी तेजी आई है। रविवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 194 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है।
विज्ञापन


गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि गिरता तापमान गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। इससे फुटाव बेहतर होता है। हालांकि, लगातार बादल छाए रहने से अन्य फसलों में कीट का प्रकोप की आशंका बनी रहती है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अब आने वाले दिनों में बादल छंटते हैं तो न्यूनतम तापमान और गिर सकता है। इससे पाला पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। अभी परिवर्तन का दौर जारी रहेगा। 5 व 6 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें