गोहाना में रोहतक रोड स्तिथ नन्दी गोशाला के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सहकारिता एवं
गोहाना। केंद्र सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के माध्यम से देसी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन पर काम कर रही है। हरियाणा में गोवंश को समृद्ध बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को हमें मिलकर आगे बढ़ाना है। यह आह्वान बुधवार को प्रदेश के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया।
रोहतक रोड स्थित नंदी गोशाला के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि सनातन व्यवस्था में यह पर्व आमजन के जीवन में बदलाव, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन शुरू किया तो देश में देसी गायों के संरक्षण का रुझान बढ़ा है। डॉ़ शर्मा ने कहा कि नायब सरकार गोशालाओं के विकास, गोवंश संरक्षण और प्राकृतिक खेती पर बल दे रही है। गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 330 में सोलर प्लांट लगाए गए हैं। वहीं, इनके लिए 800 ई-रिक्शा खरीदे जा रहे हैं। 2 रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जा रही है।
इस अवसर पर मंदिर समिति प्रधान प्रवीण गोयल, डॉ. धर्मबीर नांदल, नप के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता, नीलम मेहता, वीरेंद्र जैन, रामधारी जिंदल, रामधन भारतीय, बलराम कौशिक मौजदू रहे।