फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेपकटेकरा को हरियाणा की खेल नीति में करवाएंगे शामिल : मदान

Tue, 16 Jun 2026 07:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्रा​धिकरण (साई) सेंटर में प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा सेपकटेकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक निखिल मदान मंगलवार को बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात करने के साथ उनका हौसला बढ़ाया। विधायक ने सेपकटेकरा खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की।
एसोसिएशन के सचिव शमशेर सिंह ने बताया कि हरियाणा के 6 से खिलाड़ियों ने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ में नियुक्ति पाई है। अब वह बीएसएफ की तरफ से खेलों में हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक से सेपकटेकरा खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने एसोसिएशन के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही खेल विभाग के संबंधित अधिकारियों और खेल मंत्री से मिलकर सेपकटेकरा खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करवाएंगे।
इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव शमशेर सरोहा, कोच संदीप, दुरजीत, फिजियो अभिनव साठे, महिला टीम कोच पूरो, अपुले और फिजियो काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें