दूसरी पार्टियों से कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराते इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला। स्रोत : प्
- फोटो : 1
सोनीपत। सीआईए इंचार्ज पवन कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच चल रहे विवाद पर किसी का नाम लिए बगैर इनेलो सु्प्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जनता ने भरोसा जताते हुए 10 सीटें जिताकर प्रतिनिधियों को विधानसभा में भेजा था लेकिन उस भरोसे के अनुरूप कार्य नहीं किया गया। कहा कि सोनीपत नगर निगम चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।
यदि किया जाता तो आज इस तरह के विवाद सामने नहीं आते। वर्तमान हालात के लिए कहीं न कहीं संबंधित लोगों की कार्यशैली भी जिम्मेदार मानी जा सकती है। चौटाला बुधवार को सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कहा कि सोनीपत नगर निगम चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान अभय चौटाला के समक्ष कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद आनंद खत्री, खरखौदा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राजू धानक, जजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहताश दहिया, जजपा हलका खरखौदा अध्यक्ष देवेंद्र दहिया, जजपा एससी अध्यक्ष दिलबाग सिंह इनेलो में शामिल हुए।
वहीं टेकचंद दहिया भटगांव, राजबीर नैन, अनिल लाकड़ा, शैलेन्द्र सिंह, दीपक खत्री, एडवोकेट मनोज शर्मा, विनोद शर्मा, भूपेंद्र आदर्श नगर, विश्वजीत खत्री, एडवोकेट अंकित त्यागी, मोनू दहिया, मंजीत दहिया, एडवोकेट निशांत त्यागी ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर इनेलो की सदस्य्ता ली। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री साहिल दांगी ने भी भाजपा छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की।