फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जनविरोधी नीतियों की खोलेंगे पोल : कमल

Tue, 10 Feb 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद पूर्व सी - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को पूरी तरह आक्रामक मोड दे दिया है। चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक में जिले के नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी प्रभारी प्रफुल, सह प्रभारी चंद्र बघेल मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक से लौटने के बाद शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार का चुनाव विज्ञापन बनाम धरातल की सच्चाई के बीच होगा।
शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ता ड्राइंग रूम की राजनीति को पीछे छोड़कर सीधे जनता की चौखट पर दस्तक देंगे। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार केवल करोड़ों रुपये के विज्ञापनों के जरिए विकास का ढोंग रच रही है जबकि हकीकत में प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल जनता को उलझाने का काम किया है। अब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेगा। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अपने तरकश के सबसे मजबूत तीर तैयार कर लिए हैं।
कमल दिवान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र की आड़ में बुजुर्गों की काटी गई पेंशन को बड़ा मुद्दा बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पार्टी ने वोट चोरी की आशंका जताते हुए कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और धांधली की कोशिशों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के घटते बजट और शहरी क्षेत्रों में जलभराव व सफाई के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को जनता की अदालत में घेरा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें