फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड समाप्त किया

Tue, 10 Feb 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अदालत में अधिवक्ताओं के वर्क सस्पेंड को सोमवार दोपहर बाद समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब मंगलवार से अदालतों में नियमित रूप से न्यायिक कार्य किया जाएगा। लंबित मामलों की सुनवाई दोबारा शुरू होगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्क सस्पेंड से उत्पन्न हालातों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवक्ता अनिल आंतिल पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
बैठक में यह सामने आया कि अदालतों में कामकाज ठप रहने से मुवक्किलों को परेशानियों हो रही है। विशेष रूप से जमानत, तारीखों और जरूरी कानूनी कार्यों में देरी से आमजन प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने यह भी माना कि न्यायिक प्रक्रिया पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड समाप्त करने का फैसला लिया।
बार एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान सोनू भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार से अदालतों में नियमित रूप से पेशियां होंगी और सभी प्रकार के मामलों की सुनवाई तय कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें