फोटो 11- सोनीपत शहर में इनेलो का स्थापना दिवस मनाकर कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का झंडा लगाते जि
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने हलका स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने अपने घरों व वाहनों पर इनेलो का झंडा लगाया। उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हरियाणा के जननायक स्व. चौधरी देवीलाल के दिखाए मार्ग पर चलकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के सपनों का प्रदेश बनाने का संकल्प लिया।
इनेलो के जिला प्रधान कुणाल गहलावत ने कहा कि किसी कारण से दूसरी पार्टियों में जाने वाले कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनको पार्टी में शामिल कर मान-सम्मान दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक राजवीर जोगी दीपालपुर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजवीर जोगी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का भला केवल इनेलो में ही सुरक्षित है।
इनेलो के राज में ही बुढ़ापा पेंशन, बस पास की सुविधा, ओलावृष्टि का मुआवजा, एससी चौपाल, विधवा पेंशन, विवाह शगुन, बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाएं लाई गईं, जो 36 बिरादरी के लिए वरदान साबित हुईं। इस मौके पर इनेलो के प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, करण चहल, युवा जिलाध्यक्ष विकास मलिक, अजीत तुषीर, बलजीत नैन, गौरव, जयदीप सरोहा, नितिन तनेजा, डाॅ. अनिल मलिक, राहुल आंतिल, मनीष सैनी मौजूद रहे।
फोटो 11- सोनीपत शहर में इनेलो का स्थापना दिवस मनाकर कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का झंडा लगाते जि