खरखौदा। गांव सिसाना निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी मां और नाबालिग बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिसाना निवासी संजय ने सोमवार को पुलिस को बताया कि वह घर पर नहीं था। इसी बीच उसकी पत्नी व उसकी सास ने परिवार के सदस्यों के साथ उनके घर आकर उसकी मां व 11 साल के बेटे से मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई, रोहतक में रेफर कर दिया। वह पहले भी ससुराल पक्ष के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दे चुका है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।