फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने पर कोरोना मरीजों को बाहर निकालने लगे तो परिजनों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बहालगढ़ रोड पर प्राइवेट अस्पताल से मंगलवार शाम को ऑक्सीजन खत्म बताकर कोरोना के 35 मरीजों को बाहर निकालने लगे। इसका पता चलने पर मरीजों के परिजन ऑक्सीजन के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो वहां से अस्पताल को पूरी ऑक्सीजन सप्लाई करने की बात कहकर टरका दिया। जिसके बाद सीएमओ को फोन किया गया तो आरोप है कि उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसका पता चलने पर पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां मौके पर पहुंचे और मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ मिलकर अस्पताल संचालक के खिलाफ हंगामा कर दिया। इसके साथ ही सीटीएम को फोन करके इसकी सूचना दी तो उन्होंने ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल पहले ही कोरोना के मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं तो अब ऑक्सीजन खत्म होने पर मरीजों को बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है। पूर्व पार्षद संजय बड़वासनियां ने बताया कि बहालगढ़ रोड पर एक अस्पताल में मंगलवार शाम को ऑक्सीजन खत्म बताकर मरीजों को वहां से बाहर निकालने के लिए कह दिया गया। इस पर पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां ने पहले सिविल सर्जन समेत कई स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उसने सीटीएम जितेंद्र जोशी से फोन पर बात की तो सीटीएम ने जल्द ही निजी अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचाने का वादा किया। तब जाकर मरीजों के परिजन शांत हो सके। पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रशासन मरीजों के लिए व्यवस्था करने में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें