फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तहसीलदार की कार्यशैली पर उठे सवाल तो मंत्री ने उपायुक्त को दिए जांच के निर्देश

Thu, 26 Dec 2024 11:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में बुधवार को हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में फरियादियों ने तहसीलदार की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए। इस पर तहसीलदार ने मंत्री के समक्ष खुद पर लगे आरोपों को नकारा तो राज्य मंत्री ने कहा कि मेरे पास आपकी चार शिकायत हैं। इसमें एक पंकज मलिक और दूसरी अशोक अरोड़ा की ओर से लिखी गई शिकायतें हैं। राज्य मंत्री ने शिकायत उपायुक्त को सौंपकर जांच के निर्देश दे डाले।
विज्ञापन

खेल एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम बैठक में फरियादियों की शिकायत सुनने पहुंचे थे। बैठक में 22 में से सात शिकायतों का समाधान किया गया। एक फरियादी ने कहा कि मंत्री जी... तहसीलदार की तरफ से परेशान करने के वह डिप्रेशन में रहते हैं। दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। 270 गज की रजिस्ट्री में नाम गलत हो गया था तो तहसीलदार ने उनकी रजिस्ट्री को रद्द कर दिया। इसमें उपायुक्त ने भी आदेश दिए थे। दूसरे व्यक्ति ने मंत्री को तहसील में औचक निरीक्षण करने की सलाह दी। कहा कि तभी मामले का खुलासा हो सकेगा।
प्रेम नगर निवासी राजेश कुमारी की अवैध कब्जा हटवाने व गली खुलवाने की शिकायत पर सुनवाई की गई। इस मामले में दूसरा पक्ष आया। उन्होंने कहा कि वह 30 साल से रह रहे हैं, उनके पास रजिस्ट्री भी है। इस पर मंत्री ने जांच के निर्देश दिए। वहीं, ककरोई रोड के टूटे हुए हिस्से का निर्माण न होने की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि जब तक टूटे हुए हिस्से का स्थायी समाधान नहीं होता है तब तक लेवल करके आवाजाही का रास्ता बनाया जाए। अगर मुख्यालय पर कोई परेशानी है तो वह स्वयं इसको दूर करवाएंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 10 स्थित रेल हाईराइजर्स सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने शिकायत दी कि उनकी इमारत की मरम्मत नहीं करवाई जा रही जो पुरानी हो चुकी है। इस पर राज्य मंत्री ने डीटीपी को निर्देश दिए कि एक माह में इमारत का उचित ऑडिट करवाएं, जिससे मरम्मत करवाई जा सके। रंगोली बिल्डटेक प्रा. लि. के खिलाफ सत्यदेवी की शिकायत थी कि उनकी तरफ से कंपनी को पैसे दिए थे लेकिन उन्हें प्लॉट नहीं मिला है। इस मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। राज्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि विधायक, कष्ट निवारण समिति सदस्य, एसीपी व डीटीपी की कमेटी गठित करें।
गांव रोहट में गली से कब्जा हटवाने की शिकायत पर राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संबंधित एसडीएम निर्धारित स्थल को मौका मुआयना करें। राजेंद्र की शिकायत पर उन्होंने निर्देश दिए कि गांव रिढ़ाऊ में ट्यूबवेल के खारे पानी की सफाई के लिए आरओ लगवाया जाए। मलिकपुर निवासी शिव कुमार ने शिकायत दी थी कि गांव में ईंट बिछाकर रास्ता पक्का किया जा रहा है लेकिन रास्ते के दोनों तरफ गड्ढों में मिट्टी नहीं डाली। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिन में निर्माण पूरा कराया जाए। इस दौरान विधायक निखिल मदान, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, डीसीपी नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें