फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेहनत सम्मान में बदली तो गर्व से चमकीं विद्यार्थियों की आंखें

Tue, 07 Apr 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आठवें द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में उपलब्धियों की चमक हर चेहरे पर साफ झलकी। वर्षों की मेहनत जब सम्मान में बदली तो मंच पर पुकारे गए हर नाम के साथ विद्यार्थियों की आंखों में गर्व और भविष्य के सपने एक साथ चमक उठे।

सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। दीक्षांत समारोह की एक विशेष झलक विद्यार्थियों की पारंपरिक वेशभूषा रही।
विज्ञापन

छात्र कुर्ता-पायजामा और पटका पहने नजर आए तो छात्राएं साड़ी में दिखीं। अतिथियों को भी हरियाणवी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया जिससे समारोह में सांस्कृतिक रंग और भी गहरा हो गया। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने समारोह को सफल बताया।
कार्यक्रम में 73 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 129 शोधार्थियों को पीएचडी, 225 को स्नातकोत्तर और 294 विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री प्रदान की गई। विशेष बात यह रही कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में करीब 64 फीसदी छात्राएं रहीं जो महिला सशक्तीकरण की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करती हैं।



अतिथियों ने युवाओं को दिया सही दिशा में चलने का संदेश

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्हें तकनीक के साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। राज्यपाल असीम कुमार घोष व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि डिग्री केवल प्रमाणपत्र नहीं बल्कि नई जिम्मेदारियों और अवसरों का द्वार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पिछले वर्ष 350 से अधिक शोध प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें 90 को चयनित किया गया। साथ ही प्रदेश में 11 एआई व डिजिटल कॉलेज स्थापित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए अलग से 10 करोड़ रुपये का कोष निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद

समारोह में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक निखिल मदान, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त नेहा सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चौपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें