फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीजे बंद कराया तो चचेरे भाई, चाचा और रिश्तेदार ने किया हमला

Sun, 20 Oct 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव जाट जोशी निवासी युवक ने चचेरे भाई के घर बेटी का जन्म होने पर कुआं पूजन कार्यक्रम के बाद रात में डीजे बंद कराने पर हमला करने का आरोप चचेरे भाई, चाचा व रिश्तेदार पर लगाया है।
विज्ञापन


गांव जाट जोशी निवासी प्रदीप कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई सन्नी के घर बेटी का जन्म हुआ है। शुक्रवार को सन्नी के ससुराल वाले उपहार लेकर आए थे। सन्नी व उसके परिवार के सदस्य खुशी में डीजे बजाकर नाच रहे थे। देर रात सवा 12 बजे उनके पिता सत्यनारायण ने डीजे बंद करवा दिया। इससे नाराज होकर सन्नी, सन्नी के पिता जयपाल व रिश्तेदार सुनील उनके पिता को गालियां दी। प्रदीप ने बताया कि सभी ने घर में घुसकर में चाकू व रॉड हमला कर दिया। सुनील ने घुस्सा मारा व जयपाल ने कंधे पर पाइप से वार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें