फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीजीपी हुए सख्त तो पुलिस ने पकड़े पांच शराब तस्कर

Tue, 14 Nov 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर डीजीपी ने सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए तो पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में शराब तस्करी के पांच आरोपियों को पकड़ा है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगस्टर एक्टिविटी यूनिट ने गांव जाट जोशी के वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 128 बोतल शराब बरामद की है। दूसरे मामले में कुंडली थाना में नियुक्त मुख्य सिपाही सोमबीर की टीम ने कुंडली की प्रेम कॉलोनी से गांव अटेरना के सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 18 बोतल शराब मिली है। तीसरे मामले में बड़ी थाना पुलिस ने गांव सांदल कलां निवासी संदीप को 30 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। वह अवैध रूप से शराब को कमरे में रखकर बेच रहा था। चौथे मामले में सेक्टर-27 थाना पुलिस ने अहमदपुर निवासी जयभगवान को 27 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही पांचवें मामले में मोहाना थाना में नियुक्त उप निरीक्षक संजय ने गांव करेवड़ी रोड से बिहार निवासी प्रियांशु को 51 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से शराब तस्करी पर कड़ाई से कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें