फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार सवार युवक-युवती को संदिग्ध देखकर टोका तो चार युवकों ने किया हमले का प्रयास

Fri, 31 Jan 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खांडा के सिक्योरिटी एरिया मैनेजर ने साेसाइटी में रात्रि गश्त के दौरान कार में सवार एक युवक व युवती को संदिग्ध हालत में देखकर टोक दिया। बाद में उनके परिजनों से बात कर उन्हें जाने दिया गया। सिक्योरिटी एरिया मैनेजर जब घर लौटने लगे तो कुछ युवकों ने पीछा कर रास्ता रोक धमकी दी। बाद में वह जान बचाने के लिए अपनी गाड़ी से उतरकर महलाना गांव में घुस गए। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खांडा निवासी रामबीर ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-26-27 स्थित सोसाइटी में रात्रि गश्त पर थे। बी ब्लाक में एक कार में युवक व युवती संदिग्ध दिखाई दिए। उन्होंने उनको वहां से जाने के लिए कहा तो वह उनके साथ झगड़ा करने लगे। उन्होंने परिजनों के कॉल पर निवेदन करने के बाद दोनों को समझा कर भेज दिया। इसके बाद वह वहां से चल पड़े। उन्होंने बताया कि वह घर जाने के बाद गांव बड़वासनी स्थित पश्चिमी यमुना नहर के पास पहुंचे। यहां बाइक सवार चार आरोपियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वह महलाना की तरफ भाग निकले। टैक्सी नंबर प्लेट की गाड़ी उनके सामने अड़ा दी। आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर लाठी से हमला किया तो गाड़ी की बैक लाइट टूट गई। वह भाग निकले। इसके बाद उन्हें पीछे से पटाखे जैसी आवाज भी सुनाई दी। वह अपनी जान बचाकर महलाना गांव में घुस गया और अपनी गाड़ी से उतरकर भाग लिये और एक मकान में घुस गए। उन्होंने अपने भाई को कॉल करके मामले की सूचना दी। इसके साथ डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें