फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 तक होगी गेहूं की खरीद, भुगतान अटका

Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत में रोहतक रोड पर नई अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे बैग व खुले में पड़ा गेहूं। स
विज्ञापन
सोनीपत। मंडियों से गेहूं के उठान की प्रक्रिया धीमी होने से आढ़तियों व किसानों की चिंता बढ़ गई है। जब तक खरीद केंद्र से उठाकर गेहूं को गोदाम तक नहीं ले जाया जाएगा, तब तक खरीद एजेंसी की ओर से किसानों के बैंक खाते में भुगतान नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ गेहूं की खरीद 15 मई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

मजूदरों की कमी के चलते उठान प्रक्रिया धीमी चल रही है। अब तक 3817870 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसमें से 2819450 क्विंटल का उठान हो पाया है। जिले में मंडियों व खरीद केंद्रों से 1175380 क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। अब तक किसानों को 6.80 अरब रुपये का भुगतान किया जा सका है।
किसानों को 2.85 अरब रुपये का और भुगतान किया जाना है। उठान कम होने की वजह से मंडियों में 2350760 बैग गेहूं से भरकर रखे गए हैं । मौसम विभाग ने हाल ही में बूंदाबांदी की संभावना जताई है, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

39810 क्विंटल सरसों की खरीद व उठान हुआ : जिले की चार मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की गई थी। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) व हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की ओर से 39810 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। गन्नौर मंडी में 10550 क्विंटल, गोहाना मंडी में 7520 क्विंटल, खरखौदा मंडी में 12470 क्विंटल और सोनीपत अनाज मंडी में 9260 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद के साथ उठान पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें