फोटो 08: गेहूं भंडारण के लिए गोदाम के बाहर सोनीपत-मुरथल रोड की एक लेन पर ट्रकों की कतार, दूसरी
सोनीपत। सरकार का फसल खरीद के बाद 72 घंटे में किसानों को भुगतान का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। मंडियां और खरीद केंद्र गेहूं के बैग से अटे हुए हैं। वहीं, गोदामों के बाहर गेहूं के बैग से भरे ट्रकों की कतार लगी हुई है। मुरथल रोड की एक लेन पर ट्रकों का कब्जा होने की वजह से दूसरी लेन पर वाहन चालक मशक्कत से निकल पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
प्रशासन ने किसानों से गेहूं खरीदने के बाद अब उनको सुरक्षित करने में लगा है, मगर उनको गेहूं को व्यवस्थित करने में पसीने छूट रहे हैं। मुरथल रोड पर गोदाम के बाहर ट्रकों की कतार लगी है। तीन-चार दिन तक ट्रकों से गेहूं के बैग उतराने का नंबर ही नहीं आ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर रखा है। बारिश हुई तो गेहूं में नमी आने की संभावना है। मजदूरों की कमी से मंडी में गेहूं उठान के साथ गोदामों में उतारने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। गोदाम के बाहर मुरथल रोड के एक लेन पर ट्रकों की लाइन लग रही है। दूसरी लेन पर वाहन चालकों को गुजरने में परेशानी हो रही है।
फोटो 08: गेहूं भंडारण के लिए गोदाम के बाहर सोनीपत-मुरथल रोड की एक लेन पर ट्रकों की कतार, दूसरी