फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचारु ढंग से हो गेहूं की खरीद : पंवार

Thu, 09 Apr 2026 07:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना अनाज मंडी में औचक निरीक्षण करते विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गेहूं की गुणवत्ता, नमी की जांच, बायोमीट्रिक पंजीकरण व्यवस्था और किसानों के लिए की गई सुविधाओं को देखा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु ढंग से चलाई जाए ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न आए।उन्होंने कहा कि गेहूं के उठान, भंडारण और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी रोकने के लिए बायोमीट्रिक प्रणाली लागू की गई है। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि फसल की बिक्री में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और किसान को उसका पूरा हक मिले।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसीपी गोहाना जितेंद्र गहलावत, एसडीएम डॉ. अनमोल, बीडीपीओ डॉ. परमजीत रंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण सैनी, मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार, हैफेड मैनेजर ज्योति, वेयरहाउस मैनेजर रेनूबाला, अनाज मंडी प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें