फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गेहूं को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल से ढका

Thu, 30 Apr 2026 05:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित अनाज मंडी में बारिश की आशंका के बीच खुले आसमान तले रखे गेहूं पर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। अनाज मंडी में खुले में पड़े गेहूं को बारिश से बचाने के लिए मार्केट कमेटी ने त्वरित कदम उठाए हैं। मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश खोखर के निर्देश पर मंडी में पड़े गेहूं के कट्टों को तिरपाल से ढकने की व्यवस्था करवाई गई ताकि गेहूं को नुकसान न हो।
मंगलवार रात को हुई बारिश के कारण मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया था जिससे आढ़तियों को काफी नुकसान हुआ है। आढ़तियों ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की थी। ऐसे में वीरवार को बादल छाने पर गेहूं की ढेरियों को ढक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि बदलते मौसम को देखते हुए मंडी में सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह का नुकसान न हो। साथ ही उन्होंने आढ़तियों को भी सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें