फोटो 30: सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास खेत में फांस में लगी आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछ
- फोटो : mathura
सोनीपत। गांव कुमासपुर व दीपालपुर के पास बुधवार दोपहर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व फांस में आग लग गई। किसानों ने ट्रैक्टर की मदद से खेत की जुताई कर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया । आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
गांव कुमासपुर के पास बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गेहूं की फसल में आग लई। किसानों ने आग पर काबू पाने के लिए 15 से ज्यादा ट्रैक्टर की मदद से खेत की जुताई करनी शुरू कर दी। आग ज्यादा बढ़ती देखकर किसानों ने दमकल विभाग को अवगत करवाया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से गांव कुमासपुर के कृष्ण कुमार की तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई तो 20 एकड़ में फांस भी जल गए। इससे कुमासपुर व दीपालपुर के किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।