फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्हाट्सएप हैक पर जूनियर को भेजा मैसेज, कंपनी के खाते से उड़ाए 76 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों ने कंपनी के कर्मचारी का व्हाट्सएप हैक कर उसके जूनियर को ट्रांजेक्शन संबंधित मैसेज भेजकर 76 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर मामले की शिकायत थाना साइबर पुलिस को दी गई है। थाना साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुंडली स्थित एडसन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अकाउंटेंट मीना जैन ने पुलिस को बताया कि उनके सीनियर साहिल गर्ग का नंबर उनके फोन में सेव है। मीना का कहना है कि दो दिन पहले उनके पास साहिल गर्ग के व्हाट्सएप से पेमेंट करने संबंधित मैसेज आए।
उन्होंने दिए गए बैंक खाते में पेमेंट के रूप में 76,20000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि साहिल गर्ग की ओर से पेमेंट संबंधित कोई मैसेज नहीं भेजे गए। पता चला कि उनका व्हाट्सएप हैक कर किसी दूसरे ने उनको पेमेंट के लिए मैसेज भेजे थे।
विज्ञापन

जांच की तो पता चला कि आरोपी फैब्रिक नाम की कंपनी के खाते में उनसे रुपये ट्रांसफर करवाए हैं। ठगी की वारदात फर्जी दस्तावेज के आधार पर खुलवाए गए बैंक खाते के जरिए की गई है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें